ओडिशा और भारत में कोयला क्षेत्र
01.04.2019 को भारत में राज्यवार कोयला भंडार निम्नानुसार है:- | ||
राज्य का नाम |
कोयला भंडार(बिलियन टन में) |
कुल भंडार का % |
झारखंड |
84.506 |
25.88 |
ओड़ीशा |
80.840 |
24.76 |
छत्तीसगढ़ |
59.908 |
18.35 |
पश्चिम बंगाल |
31.690 |
9.71 |
मध्यप्रदेश |
28.793 |
8.82 |
तेलंगाना |
21.839 |
6.69 |
महाराष्ट्र |
12.677 |
3.88 |
अन्य * |
6.242 |
1.91 |
*अन्य - उत्तर-पूर्व राज्य, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तथा बिहार
ओड़िशा में कोलफील्ड्स
कोयले के भूवैज्ञानिक संसाधनों की राज्यवार सूची को देखते हुए, भारत में 50 की संख्या में गोंडवाना कोलफील्ड्स और 18 की संख्या में टर्शरी कोलफील्ड हैं। इनमें से, ओडिशा राज्य में दो कोलफील्ड हैं, जो देश की कुल इन्वेंट्री के 24.76% हैं। दो गोंडवाना कोलफील्ड्स, अर्थात् तालचेर कोलफील्ड और ईब नदी कोलफील्ड के साथ, ओडिशा 80.840 बीटी (BT) के कोयला इन्वेंट्री के साथ दूसरा सबसे बड़ा राज्य है।
ओडिशा का तालचेर कोलफील्ड को, 51.220 बीटी (BT) के साथ देश के सबसे बड़े भौगोलिक भंडार का गौरव प्राप्त है, जबकि ईब नदी कोलफील्ड, 29.620 बीटी (BT) के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा भौगोलिक भंडार है।